Facebook Badge
........................
Popular Posts
About Me
- Unknown
Powered by Blogger.
...........................
Showing posts with label Stree. Show all posts
Showing posts with label Stree. Show all posts
Wednesday, December 1, 2010
मुझमे मैं भी रहती हूँ.. !! ( Where am I ?)
राधा-मीरा की बातों से कब तक मुझको बहलाओगे..?
मेरा भी अस्तित्व है कुछ.. क्या मान कभी ये पाओगे..?
क्या तुम ये स्वीकार सकोगे..मुझमे मैं भी रहती हूँ..?
तुम जब बातों में बहते हो..मुझमे मैं भी बहती हूँ..?
मैं माँ हूँ.. यह भी एक सच है, मैं बेटी भी होती हूँ..!
माना कि मैं मीरा भी हूँ, कृष्ण बिना मैं रोती हूँ !!
मैं प्रेयसी हूँ.. यह भी सच है, मैं भाग तुम्हारा आधा हूँ !
फिर भी तुमको लगता है, मैं स्वयं तुम्हारी बाधा हूँ !!
पहले भी तुमने छला मुझे, तुम अब भी तो छलते हो !
मैं जब भी आगे बढती हूँ, हाथ तभी तुम मलते हो !!
ना हूँ मैं पूजन की प्यासी.. न मात्र किताबी बातों की..!
जो सात वचन देती हूँ तुमको, इच्छित हूँ उन सातों की !!
स्वीकार करो यह सत्य महज, मैं बस इतना कहती हूँ.. !
बस तुम यह स्वीकार करो कि मुझमे मैं भी रहती हूँ.. !!
-अमित तिवारी
समाचार संपादक
निर्माण संवाद
Tuesday, November 30, 2010
.. और वह चिरनिद्रा में सो गई (And she Passed away)
जैसे ही उसे चिंकी की खट्टी-मीठी गोलियों का राज़ और उस तथाकथित पुजारी के सच का पता चला, उसने मन ही मन अपना फैसला कर लिया, और मौका मिलते ही पत्थरों के जरिये अपना न्याय कर दिया. लेकिन अपने न्याय के कारणों को बताने के लिए उसके पास शब्द नहीं थे, इसीलिए उस रात उसे पिता के दो-चार थप्पडों के साथ ही भूखा ही सोना पड़ा.ऐसी बहुत सी घटनाएं शशि के साथ अक्सर होती रहती थीं. गलत और अन्यायपूर्ण कृत्य देखना उसे पसंद नहीं था.
और सही?! सही तो शायद कहीं होता ही नहीं! कहानियों में अक्सर सुनती थी कि कहीं स्वर्ग है, जहाँ सब कुछ सही होता है, वहां सिर्फ अच्छे लोग होते हैं....! और अक्सर वो उस स्वर्ग कि कल्पना में खो जाया करती थी.
जब कहीं नारी समता की बातें पढ़ती तो उसे अपना गाँव मानो नरक लगने लगता था. बहुत जिद के बाद उसे शहर में आगे पढ़ने की इजाजत मिल पायी थी. मगर ये क्या!!! यहाँ भी तो उसका गाँव ही दिखाई दे रहा था चारो तरफ...थोडा रंग-बिरंगे शालीन कपडों में. यहाँ भी समता की वो ऊँची-ऊँची बातें सिर्फ बातों में ही थी, व्यवहार में नहीं. बड़ी मुश्किल से सामंजस्य बिठा पा रही थी वो. कभी-कभी सोचती थी कि या तो ये दुनिया गलत है या फिर वो गलत दुनिया में आ गयी है!!
बड़ी दीदी की शादी में उसने विरोध करने की कोशिश की भी, लड़का शराबी था, अनपढ़ और गंवार भी.
"लड़की हो लड़की की तरह जीना सीख लो, उतना ही बोलो जितना पूछा जाये."पिता ने सख्त लहजे में कहा. वो चुप हो गयी.
इस बार छुट्टियों में घर पहुंची तो बड़ी दीदी को आया देखा, रो रहीं थीं, माँ ने समझाते हुए दीदी को कहा था:-"बेटी कुछ भी हो जाए, ससुराल से लड़की की अर्थी ही उठती है. कैसे भी करके वहीँ रह लेना, नहीं रह पाओ तो आग लगा कर जल जाना, मगर मायके की ओर मत देखना." दीदी चली गयी.
मगर वो पूरी रात नहीं सो पायी, उसे लगा कि वो शायद सच में इस दुनिया के लायक नहीं है. फिर वो चिरनिद्रा में सो गयी,. अब वो स्वर्ग में है..जहाँ सब कुछ अच्छा है. वो शायद उसी दुनिया के लिए बनी थी, क्योंकि इस दुनिया में तो हमने उसे कभी चैन से सोने ही नहीं दिया, जब तक वो सो नहीं गयी.
आखिर हम कब जागेंगे? अभी और कितनी 'शशियाँ' चिरनिद्रा में सोने के लिए मजबूर की जाती रहेंगी?
-अमित तिवारी
समाचार संपादक
निर्माण संवाद
'स्त्री-सम्मान और मैं' - मेरा अन्तर्मन (My Conscience)
सच को स्वीकारने का साहस होता ही कब है। कब स्वीकार पाया हूँ अपने अर्थों के भीतर के अर्थ को। कई मर्तबा स्वीकार भी किया, तो ऐसी व्यंजना के साथ, कि सुनने वालों ने उस स्वीकारोक्ति को भी मेरी महानता मानकर मेरे भीतर के उस सत्य को धूल की तरह झाड़ दिया।
ऐसा ही एक सत्य है, 'स्त्री-सम्मान और मैं'। स्त्री होना ही पूर्णता है। स्त्री स्वयं में शक्ति का रूप है। स्त्री - शक्ति का सम्मान करना ही नैतिकता है। स्त्री का अपमान करना, निष्कृष्टतम् पाप है।
इन बातों का ऐसा प्रभाव हुआ, कि मैं भी स्त्री-शक्ति को विशेष रूप से खोजकर, उनका सम्मान करने लगा। अक्सर सड़क किनारे से गुजरते हुये ये ख्याल आ जाता था कि काश कोई सुन्दर स्त्री-शक्ति लड़खड़ाये, और मैं दौड़कर उसकी सहायता और सम्मान कर सकूं। काश यह मुझ अकेले की बात होती.
सोच रहा हूँ कि आखिर स्त्री-सम्मान के लिये इतनी बातों और इतने प्रयासों की आवश्यकता ही क्यूँ आन पड़ी ?और फिर इनका अपेक्षित परिणाम क्यूँ नहीं मिला ? क्यूँ स्त्री - सम्मान की सहज भावना नहीं पैदा हो पाई इस मन में ? क्यों सहायता से पहले सूरत देखने की इच्छा आ जाती है? क्यूँ मुझ जैसे अधिकतर युवाओं में 'सुन्दरतम् स्त्री-शक्ति का अधिकतम् सम्मान' की भावना बनी रही ?
क्यूँ शक्तिहीन और सौन्दर्यविहिन के प्रति सहज सम्मान-भाव नहीं जागृत हो सका मन में ?
इन प्रश्नों का उत्तर अभी भी अज्ञेय ही है।
भीतर के इस सत्य का कारण, समाज से चाहता हूँ।
उत्तर अभी प्रतिक्षित है।
-अमित तिवारी
समाचार संपादक
निर्माण संवाद
(तस्वीर गूगल सर्च से साभार)
Subscribe to:
Posts (Atom)
आज मौसम बड़ा बेईमान है
चिट्ठी आई है
व्यक्तिगत शिकायतों और सुझावों का स्वागत है
Labels
- Amit Tiwari (77)
- Ayodhya (1)
- beauty (4)
- Bihar (1)
- Bitti (3)
- breakup (1)
- character (1)
- characterless (1)
- charitra (1)
- cheating (1)
- commonwealth games (1)
- court (1)
- CWG (1)
- Damini (2)
- Delhi (1)
- deshbhakti (1)
- dream (3)
- father (1)
- female foeticide (1)
- flower (1)
- fraud (2)
- ghazal (5)
- God (2)
- handlooms (1)
- Harak (1)
- independence day (3)
- Ism (1)
- janmashtami (1)
- kavita (32)
- khadi (1)
- Love (18)
- Love or Lust (1)
- Manmohan Singh (1)
- moon (1)
- Munni (1)
- Nishank (1)
- Pakiza (4)
- poem (28)
- Police (1)
- Politics (6)
- priytama (8)
- Rahul gandhi (1)
- Ram lalaa (1)
- ram mandir (1)
- Rape (1)
- Relation (1)
- republic day (1)
- satya sai (1)
- sheila (1)
- Shree krishna (1)
- Sister (3)
- Society (24)
- Sonia Gandhi (1)
- Starvation (1)
- story (1)
- Stree (3)
- Sudarshan Rawat (1)
- Tears (1)
- telephone (1)
- Valentine day (1)
- veshyalay (1)
- water (1)
- women foeticide (1)
- yadein (2)
- Youth (3)
- Yuva (3)
- अत्याचार (1)
- अमित तिवारी (70)
- कविता (7)
- कहानी (1)
- खादी (1)
- गज़ल (4)
- जन्माष्टमी (1)
- तन्मय (1)
- नदी (1)
- पाकीजा (4)
- पिता (1)
- प्रियतमा (7)
- प्रेम (7)
- बहन (3)
- राखी (1)
- राजनीति (2)
- सागर (1)
- सौम्या (1)

